Tuesday, December 12, 2023
Ads

Lenovo Tab M11 could Get 11 Inch Display, MediaTek Helio G88 SoC


चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का Tab M11 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Tab M10 की जगह लेगा। कंपनी के Tab M11 में कुछ सुधार किए जा सकते हैं। इसमें 11 इंच LCD डिस्प्ले 1,920 x 1,200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Home windows Report की एक रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo Tab M11 को Luna Gray and Seafoam Inexperienced कलर्स में पेश किया जा सकता है। इसके लीक हुए डिजाइन में एक पेन और फोलियो केस भी दिख रहा है। हालांकि, ये आइटम्स इस टैबलेट के साथ मिलना मुश्किल है और इन्हें अलग से खरीदने पड़ सकता है। इसके बैक पैनल पर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश हो सकता है। इसमें लेनोवो के लोगो के साथ Dolby Atmos की ब्रांडिंग भी दिख रही है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC और RAM के तीन विकल्प मिल सकते हैं। 

Lenovo Tab M11 में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसकी बैटरी 5V/2A चार्जिंग एडैप्टर के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसका भार 466 ग्राम हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने नया MatePad Professional 13.2 टैबलेट लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,920 पिक्सल का है। यह 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 3:2 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। 

इसके फ्रंट में ऐज-टु-ऐज स्क्रीन डिजाइन, जबकि रियर में स्लीक डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Huawei MatePad Professional 13.2 में हुड के नीचे Kirin 9000s है। यह चिपसेट कंपनी की फ्लैगशिप Mate 60 स्मार्टफोन सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 16 GB का RAM और 1 TB की इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी ने इस टैबलेट में कूलिंग मैकेनिज्म को बेहतर रखने पर जोर दिया है। इसमें हीट डिसिपेशन और VC लिक्विड कूलिंग के लिए 52000m㎡ का ग्रेफाइट है। इसकी 10,100 mAh की दमदार बैटरी 88 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 40 मिनटों में 85 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज करने में 65 मिनट लगते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Supply hyperlink

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: