Tuesday, December 12, 2023
Ads

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने रिलायंस के साथ शुरू की नई पारी, बनाए गए जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. धोनी को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. धोनी पहले से भी कई कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं.

रविवार से शुरू होगा नया कैंपेन

धोनी को जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाने की जानकारी रिलायंस रिटेल एक बयान में दी. कंपनी ने बताया कि उसने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके साथ ही कंपनी ने जियोमार्ट के फेस्टिव कैंपेन का नाम बदलने की भी जानकारी दी. उसने कहा कि अब जियोमार्ट के फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है. यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली है.

जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की. ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आएंगे.

पूर्व कप्तान ने जाहिर की खुशी

महेंद्र सिंह धोनी ने जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है. जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है. मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी की यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं.

जियोमार्ट के सीईओ को ये भरोसा

वहीं जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान का स्वागत करते हुए कहा, ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं. उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है. धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक मौका मिल रहा है. ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है.

जियोमार्ट पर इतने प्रोडक्ट उपलब्ध

आपको बता दें कि रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के लाखों उत्पाद उपलब्ध हैं. जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले विभिन्न ब्रांडों के हजारों उत्पाद शामिल हैं. जियोमार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी 1000 से ज्यादा कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं.

<robust>ये भी पढ़ें: इन को-ऑपरेटिव बैंकों को मिल गया त्योहारी तोहफा, अब दे सकेंगे 4 लाख रुपये तक गोल्ड लोन</robust>

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: