Tuesday, December 12, 2023
Ads

October 2023 astronomical events meteor shower to Ring of Fire solar eclipse full details


अक्‍टूबर महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। अगर आपकी दिलचस्‍पी इन घटनाओं में है, तो आकाश में न‍िहारने का वक्‍त आ गया है। इस महीने कई छोटे-बड़े उल्‍कापात (meteor showers) दिखाई देंगे। एक दुर्लभ ग्रहण को देखने का मौका भी मिलेगा। इसकी शुरुआत 9 और 10 अक्‍टूबर से हो जाएगी, जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार (Draconids Meteor Bathe) अपने पीक पर होगी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार की शुरुआत ड्रेको तारामंडल (Draco constellation) से होती है। इस उल्‍का बौछार को नग्‍न आंखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि उसके लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना होगा, जहां प्रकाश प्रदूषण ना हो यानी गहरी काली रात नजर आए। ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार में हर घंटे 10 उल्‍काओं को देखा जा सकता है। हालांकि 2011 में प्रति घंटे 600 उल्‍काएं तक नजर आई थीं। 

इसके अलावा, 14 अक्‍टूबर को “रिंग ऑफ फायर” (Ring of Hearth) सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा, जो इस साल और महीने की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। रिंग ऑफ फायर के दौरान चंद्रमा, पूरी सौर डिस्क को रोक नहीं पाता। चंद्रमा की छाया बाहरी रिम को छोड़कर अधिकांश सूर्य की डिस्क को ढक लेती है। इस वजह से एक सुंदर रिंग ऑफ फायर आसमान में नजर आने लगती है।  

नासा के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन पूरे उत्तरी अमेरिका में चक्राकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। रिंग ऑफ फायर अमेरिका के ओरेगन से टेक्सास तक 8 अमेरिकी राज्यों को पार करेगी। इस सूर्यग्रहण को घर बैठे फ्री में ऑनलाइन देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे से रिंग ऑफ फायर की शुरुआत होगी। 

इसके अलावा, 21 और 22 अक्‍टूबर को ओरियोनिड्स उल्का बौछार अपने पीक पर होंगी। हर घंटे करीब 20 उल्‍काएं आसमान में नजर आ सकती हैं। भारतीय समय के अनुसार, इसे रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच देखा जा सकेगा। 

 



Supply hyperlink

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: