Sunday, December 10, 2023
Ads

OnePlus Pad Go may have 8000mAh battery Helio G99 processor price in india


OnePlus Pad Go जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी 6 अक्‍टूबर को इसे अनवील करने जा रही है। उससे पहले नए वनप्‍लस टैब के स्‍पेसिफ‍िकेशंस से पर्दा हट रहा है। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर OnePlus Pad Go के लैंडिंग पेज मौजूद हैं। वहां इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आ रहे हैं। वहीं, एक नए पोस्‍ट में वनप्‍लस पैड गो से जुड़ी बड़ी खूबियों का पता चला है। OneNormalUsername नाम के ‘एक्‍स’ यूजर ने कई फीचर्स की जानकारी दी है, जिनमें 8000mAh बैटरी भी शामिल है। 

यूजर ने OnePlus Pad Go के लगभग सभी प्रमुख फीचर्स को लीक करने का दावा किया है। उसका कहना है कि नए वनप्‍लस पैड गो को दो मॉडलों में लाया जाएगा। वाईफाई ओनली मॉडल का नंबर OPD2305 है, जबकि सेल्‍युलर सपोर्ट वाले टैब का मॉडल नंबर OPD2304 है। 

लीक में दावा है कि OnePlus Pad Go को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जाएगा। यह 128 जीबी स्‍टोरेज में भी आ सकता है। इस पैड में मीड‍ियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर होने की बात कही गई है और 8-8 मेगापिक्‍सल के फ्रंट व रियर कैमरा लगे होंगे। 

सबसे बड़ी बात कि OnePlus Pad Go में 8 हजार एमएएच की बैटरी होने का दावा है। चार्जिंग के लिए इस टैब में USB-C पोर्ट दिया जाएगा। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच का एलसीडी पैनल होगा जो 2.4K रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। 

नए वनप्‍लस टैब में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 4 स्पीकर दिए जाएंगे। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चल सकता है, जिस पर कंपनी के ऑक्सीजनओएस की लेयर होगी। कुछ महीनों पहले ही नए वनप्‍लस पैड को लेकर जानकारी सामने आई थी। उसके बाद वनप्‍लस ने कन्‍फर्म किया था कि वह OnePlus Pad Go को 6 अक्‍टूबर को भारत में लॉन्‍च करेगी। इसे OnePlus Pad से कम कीमत में लाया जाएगा। 
 



Supply hyperlink

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: