Wednesday, December 6, 2023
Ads

Samsung Galaxy A05s Spotted on Google Play Console, 6.6 Inch Display, Triple Camera Unit Expected


दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A05s जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A04s की जगह ले सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में Galaxy A05s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन कोडनेम a05ssnndxx के साथ गूगल प्ले कंसोल पर दिखा है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC 6 GB के  RAM के साथ हो सकता है। गूगल प्ले कंसोल पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A057F, SM-A057G, SM-E145F और SM-M145F के साथ लिस्टेड है। इसे ग्रीन के साथ कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy A04s के समान है। इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। 

इसके फ्रंट पैनल पर स्लिम साइड बेजेल्स और सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में अलाइंड वॉटरड्रॉप नॉच है। इसका फुल HD+ डिस्प्ले 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 4,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Galaxy A05s में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Superior Lime, Superior Graphite और Superior Violet में पेश किया गया था। नया Superior White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 



Supply hyperlink

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: