Tuesday, December 12, 2023
Ads

Samsung Launches Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 FE+, Price, Specifications


दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को लॉन्च किया है। इन टैबलेट में 10.9 इंच और 12.4 इंच LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हैं। कंपनी ने Galaxy Buds FE ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट भी पेश किया है। 

इन सभी डिवाइसेज की बिक्री Amazon Nice Indian Competition Sale के साथ शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की घोषणा नहीं की है। Galaxy Tab S9 FE का प्राइस 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 529 यूरो (लगभग 46,348 रुपये) का है। बड़े डिस्प्ले वाले Galaxy Tab S9 FE+ के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 699 यूरो (लगभग 61,244 रुपये) का है। ये दोनों टैबलेट सेल्युलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे जो 5G नेटवर्क से कनेक्ट किए जा सकेंगे। इन्हें ग्रे, लैवेंडर, मिंट और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Buds FE का प्राइस 109 यूरो (लगभग 9,547 रुपये) का है। 

Samsung Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 FE+ के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों टैबलेट एंड्रॉयड 13 बेस्ड वन UI 5.1 पर चलते हैं। Galaxy Tab S9 FE और Tab S9 FE+ में क्रमशः 10.9 इंच और 12.4 इंच WQXGA (2,560×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले हैं। इनके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 Hz का है। इन टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। Galaxy Tab S9 FE में 8 GB तक का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Galaxy Tab S9 FE+ में 12 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिलेगी। इन दोनों की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इन टैबलेट्स में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy Tab S9 FE+ में 8 मेगापिक्सल का एक अन्य अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इनमें वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इन दोनों टैबलेट्स में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Sort-C पोर्ट के विकल्प हैं। Galaxy Tab S9 FE की बैटरी 8,000 mAh और Galaxy Tab S9 FE+ की 10,000 mAh की है। इनकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 



Supply hyperlink

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: