Whatsapp के मुताबिक, अभी उसका ऐप एंड्रॉयड OS 4.1 और उससे बाद वाले ओएस पर चल रहा है। iPhone iOS 12 और नए वर्जन पर भी यह सपोर्ट करता है। साथ ही KaiOS 2.5.0 और उससे बाद वाले ओएस यानी JioPhone और JioPhone 2 पर वॉट्सऐप काम करता है। 24 अक्टूबर 2023 से इसमें बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए हैं।
Whatsapp सिर्फ उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम करेगा, जो 5.0 और उससे लेटेस्ट एंड्रॉयड पर चलती हैं। अभी भी मार्केट में ऐसी डिवाइसेज हैं, जो एंड्रॉयड 5.0 से पुराने ओएस पर काम कर रही हैं। इनमें विशेषतौर पर Samsung Galaxy S2, Motorola Xoom, HTC Want HD, Sony Ericsson Xperia Arc3 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप भी अपने फोन का एंड्रायॅड वर्जन चेक करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं। फोन की सेटिंग्स में जाएं। वहां About Telephone पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको फोन से जुड़ी डिटेल नजर आएगी। इसमें ओएस वर्जन की जानकारी भी होती है।
Whatsapp से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें, तो हाल में इसने वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp channel) के नाम से नया फीचर पेश किया है। WhatsApp channels में यूजर किसी सिलेब्रिटी या कम्युनिटी या ग्रुप को फॉलो कर सकता है। यानी दुनिया की जानी-मानी हस्तियां यहां मौजूद होंगी। साथ ही कई तरह के प्लेटफॉर्म हैंडल भी यूजर को उपलब्ध होंगे जैसे न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी आदि। यानी आपका पसंदीदा विषय वाला चैनल आप फॉलो कर सकेंगे और उससे जुड़ी नई-नई जानकारी आपको मिलती रहेगी। Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है। इसमें भारत भी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Supply hyperlink